रायपुर , मार्च 04 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बुधवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "रंगों की अनुपम छटा, उमंगों की मधुर तरंग और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।"उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सभी को भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह रंगोत्सव प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और नई उमंग लेकर आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित