रायपुर , मार्च 27 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने तथा पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक संवेदनशील पहल है, जो सीधे आमजन के जीवन को प्रभावित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित