सागर , फरवरी 05 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अज्ञात आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी।
कल देर रात के इस मामले में नर्स दीपशिखा चढ़ार की वहीं दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर अफरातफरी मच गई।
शाहगढ़ पुलिस के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ दीपशिखा चढ़ार (26) जबलपुर के पाटन की निवासी थी। उस पर कल देर रात अस्पताल के गेट पर अज्ञात आरोपी ने अचानक गोलीबारी कर दी। वारदात के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ भी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित