भरतपुर , दिसम्बर 03 -- राजस्थान के करौली में पुलिस ने साधु के वेश में मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो कथित चोरों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए माल को बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 27 नवंबर को सूरौठ के चरन छत्री के पास खूंटवाले हनुमानजी मंदिर से तीन चांदी के छत्र, एक तांबे की घंटी, एक पीतल का घोटा, एक पीतल की थाली, एक पीतल की गरुड़ घंटी और एक पीतल की आरती को चोर चुरा ले गये।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अकबरपुर निवासी मुबारिक खान और भोपुर निवासी रजनीश बाबा को गिरफ्तार करके उनसे चोरी के सभी सामान बरामद कर लिया। ये दोनों साधु के वेश में मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित