पटना , अप्रैल 10 -- िहार में ग्रामीण यातायात व्यवस्था को सुगम और बाधारहित बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने सात निश्चय-3 के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सुलभ संपर्कता के विस्तार के लिए राज्य के महत्वपूर्ण ग्रामीण पथों का अब चरणबद्ध रूप से चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य की संकरी ग्रामीण सड़कों को चौड़ा कर यातायात के बढ़ते दबाव को कम करना है। इसके साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों को दीर्घकालिक एवं सुरक्षित सड़क सम्पर्कता से जोड़कर बिहार की कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक सुदृढ़ और स्थायी आधार प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस वृहद परियोजना के सुव्यवस्थित और त्वरित क्रियान्वयन के लिए विभाग ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विभागीय स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण, पथों का चयन एवं प्राथमिकता निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा चुका है, तथा संबंधित पथों के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई तीव्र गति से प्रगति पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित