हरिद्वार/देहरादून , फरवरी 17 -- उत्तराखंड के रुड़की शहर में नगर निगम गंगा घाट पर पानी की तेज धार में बीते 11 फरवरी को बहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र के शव को मंगलवार को मोहम्मदपुर झाल नामक स्थान से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स ने सात दिन की मशक्कत के बाद खोज निकाला।
मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद का निवासी था। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही बचाव टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज उसका शव मिला।
उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित