वॉशिंगटन , अप्रैल 05 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को सात अप्रैल तक का समय देकर कहा है कि अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला तो वह अब ईरान के बिजली घरों और पुलों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनायेगा।

श्री ट्रम्प ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर सात अप्रैल 'मंगलवार' को 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' घोषित कर दिया है। ट्रम्प ने ईरान को झुकाने के लिए अब शायद वहां के आम जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर निशाना साधने के लिए खुद को तैयार कर लिया है।

उन्होंने पोस्ट किया है, "ईरान में मंगलवार 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा, सब कुछ एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! इसके आगे उन्होंने अपशब्द कहते हुए लिखा, .स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल बेवकूफों, वरना तुम नर्क में रहोगे - बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो।"इस पूरी धमकी के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य है, जिसे ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'स्ट्रेट' कहकर संबोधित किया है। यह समुद्री रास्ता वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से गुजरता है। फरवरी 2026 में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस रास्ते पर कड़ा नियंत्रण कर लिया है। इससे दुनिया भर में तेल की आपूर्ति बाधित हुई है और कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। ट्रंप का "इसे खोल दो" कहना इसी वैश्विक संकट को खत्म करने की अंतिम चेतावनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित