संत कबीर नगर , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय लकड़ी चोर गिरोह के तीन सदस्यों को 12 बोटा सागौन की लकड़ी से लदी पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि कृष्ण मोहन, घनश्याम प्रजापति और जितेंद्र पासवान को मगहर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 12 बोटा सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 19 मार्च को खलीलाबाद कोतवाली में गडसरपार निवासी अब्दुल अलीम ने तहरीर दी थी कि 10/11 मार्च की रात उनके खेत से दो तथा समसुद्दीन के खेत से एक सागौन का पेड़ अज्ञात लोगों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया।

जांच के दौरान जानकारी मिली कि पिकअप से लकड़ी लादकर आरोपी मंझरिया की ओर गए थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित