गांधीनगर , फरवरी 23 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संदीप जनार्दनपंत सागले, गुजरात के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे।
श्री सागले श्री हरीत शुक्ला की जगल लेंगे। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से आगामी आदेशों तक के लिए गुजरात राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को श्री सागले को गुजरात का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
आयोग की ओर से आज जारी अधिसूचना में लिखा है कि श्री सागले, गुजरात सरकार के अधीन सभी पदभार या किसी कार्य के पदभारों को तत्काल सौंप देंगे या धारण करना समाप्त कर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित