वाशिंगटन , मार्च 19 -- इजरायल द्वारा बुधवार रात ईरान के एक महत्वपूर्ण गैस केंद्र 'साउथ पार्स गैस फील्ड' पर हमला करने पर जवाबी हमले में ईरान ने कतर में एक प्रमुख एलएनजी सुविधा पर जवाबी हमला करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की चेतावनी दी कि अगर कतर पर दोबारा हमला हुआ तो वे उसका पूरा गैस फील्ड को उड़ा देंगे जो ईरान ने कभी सोचा नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र सहित पड़ोसी देशों के ऊर्जा केंद्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिससे वहां की एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में जो कुछ भी हुआ है, उससे 'गुस्से में आकर' इजरायल ने हिंसक तरीके से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है। श्री ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कहा कि पूरे क्षेत्र का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को इस हमले का पता नहीं था, न उन्हें इसका अंदाजा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। मगर यह भी जोड़ा कि ईरान का कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण था।

उन्होंने आश्वासन दिया कि 'इस अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य साउथ पार्स फील्ड में इजरायल अब कोई और हमले नहीं करेगा, हालांकि यह भी चेतावनी दी कि जब तक ईरान 'मूर्खतापूर्ण ढंग से बेहद निर्दोष' देश कतर पर हमला करने का फैसला नहीं करता। अगर ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना या उसके साथ 'पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा'।

गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र 'पार्स गैस फील्ड' दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत के तट पर स्थित है।

ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने देश के पेट्रोलियम मंत्रालय के हवाले से कहा कि कई सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और गैस क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

सूत्रों के हवाले से इजरायली मीडिया ने खबर दी है कि देश की वायुसेना ने इस हमले को अंजाम दिया।

'साउथ पार्स फील्ड' (जिसे कतर के साथ साझा किया जाता है और वहां इसे 'नॉर्थ फील्ड' के नाम से जाना जाता है) दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है। यह ईरान के कुल गैस उत्पादन का लगभग 70-75 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है। इस क्षेत्र से निकलने वाली प्राकृतिक गैस ईरान के राष्ट्रीय पावर ग्रिड के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को ऊर्जा देती है। यह ईरान के विशाल पेट्रोकेमिकल और गैसोलीन उत्पादन उद्योगों के लिए कच्चे माल का प्राथमिक स्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित