रांची, 24अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आज शानदार आगाज हुआ।

पहले दिन 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भारत के प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं महिला वर्ग में संजना सिंह ने गोल्ड जीता और सीमा ने सिल्वर पदक हासिल की।

प्रिंस कुमार ने बताया कि शुरू से ही अपनी रफ्तार और लय बनाए रखी। उन्होंने शुरुआत से लीड लेते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी और अंत तक किसी भी प्रतिद्वंद्वी को मौका नहीं दिया।

प्रिंस कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,यह ट्रैक शानदार है। जब तिरंगे को लपेटने का मौका मिलता है तो गर्व की अनुभूति होती है। पहले दिन से ही मैंने यहां आकर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी और आज उसका नतीजा सबके सामने है।

वहीं महिला वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में संजना सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

वहीं संजना ने कहा कि शुरुआत से ही अपनी लय और गति बनाए रखी। जैसे ही दौड़ शुरू हुई, उन्होंने तुरंत लीड ले ली और अंत तक किसी भी प्रतिद्वंद्वी को आगे निकलने का मौका नहीं दिया। रेस के आखिरी 400 मीटर में भी उनका जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। अंततः उन्होंने फिनिश लाइन पार करते हुए गोल्ड अपने नाम किया और एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।

वहीं सीमा ने सिल्वर जीतने के बाद कहा कि देश के लिए पदक जितना गर्व की बात होती है। जब तिरंगे से लिपटकर जब मैदान में दौड़ते हैं मचल जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित