आगरा , नवंबर 10 -- साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए आगरा पुलिस बड़ा कदम उठा रही है। इससे सबंधित 11 नवंबर को आगरा में एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि छह घंटे की कार्यशाला में तीन सत्र दो-दो घंटे के होंगे। इस बीच कार्यशाला में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा भी आधा घंटे के लिए ऑनलाइन जुड़ेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में आगरा के छात्र और छात्राएं हिस्सा लेंगीं । इसके अलावा शहर में जिम्मेदार लोग भी शामिल होंगे। मंगलवार को सूरसदन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कई साइबर एक्सपर्ट भी बताएंगे कि किस तरह से साइबर फ्रॉड से बचना है।

सूरसदन सभागार में सुबह नौ बजे पहला सेशन शुरू होगा और 11 बजे तक चलेगा। इस सेशन में जिसमें छात्र और छात्राएं शामिल होंगीं और उनको साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी। दूसरा सेशन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा इसके शहर में नामचीन लोगों को बुलाया गया है। डॉक्टर, वकील, व्यापारी और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे और उनको भी साइबर फ्रॉड से शिकार होने से बचने के तरीके बताए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित