अलवर , जनवरी 28 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी असफाक खां अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने सिक्कों का बडा संग्रह दिखाकर एवं उनकी फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रुपये हडपता है। इस गिरोह ने अलग अलग व्यक्तियों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित