उदयपुर , जनवरी 15 -- राजस्थान में उदयपुर में एमएमएस एंडोक्राइन एवं डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय 13वां एंडो डायाकॉन राष्ट्रीय स्तर का चिकित्सा वार्षिक सम्मेलन 17 जनवरी से आयोजित किया जायेगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डीसी शर्मा ने गुरूवार को यहां बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए करीब 25 राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक शिरकत करेंगे। सम्मेलन में डायबिटीज, थायरॉयड विकार, ऑस्टियोपोरोसिस, एवं थाइरोइड सहित हार्माेन से जुड़ी कई बीमारियों के आधुनिक उपचार एवं नवीन शोध पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण भारत में हाल ही में उपलब्ध कराई गई इनहेलेशनल इंसुलिन (सांस के माध्यम से ली जाने वाली इंसुलिन) पर विशेष व्याख्यान रहेगा, जो मधुमेह उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नई उपलब्धि मानी जा रही है। यह मधुमेह रोगियों के लिये सबसे बड़ी खुशखबरी है। डॉ.शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सकों के साथ-साथ समाज में हार्माेन, मधुमेह एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित