अलवर, 09 (वार्ता) राजस्थान में अलवर में सांप पकड़ने के बाद लापरवाही बरतने पर एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी फजर खान को देर रात करीब दो बजे एक परिचित के घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय पहले उसे एक बैग में बंद किया गया और बाद में अपने घर भी ले गया। इसके बाद युवक सुबह सांप को जंगल में छोड़ने के लिए निकला। इसी दौरान सांप किसी तरह उसकी गाड़ी में जाकर सीट के नीचे और बाद में बोनट के पास छिप गया। जब फजर खान ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो सांप ने अचानक उसके हाथ पर डस लिया। सांप के डसते ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित