सहारनपुर , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के सरसावा के कौशिक विहार कालोनी मे मंगलवार सुबह एक बन्द कमरे मे आमीन समेत पांच लोग मृत पाये गये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी व डी आई जी अभिषेक सिह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी देते हुए बताया कि आमीन पद पर तैनात अशोक राठी, उनकी पत्नी , मां व दो बेटे एक बंद कमरे में मृत मिले हैं। घटनास्थल पर उनके पास तीन पिस्टल पड़ी पायी गयी है। उन सभी के सिर पर गोली लगी है।
श्री तिवारी ने बताया कि राठी के दाहिने ओर पिस्टल मिली हैं, इसलिए उनकी मेडिकल हिस्ट्री को परखा जा रहा हैं। फिलहाल यह पिस्टल लाईसेन्सी नहीं लग रही हैं। उसकी फारेन्सिक टीम जांच की जा रही हैं । अन्य पहलूओ को भी देखा जा रहा हैं। जल्द ही इस मामले का अनावरण किया जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित