सहारनपुर , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की थाना सदर बाजार पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक नगर ब्योम बिंदल ने गुरुवार को बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने वर्दी पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान मोहम्मद कासिम पुत्र पुत्तन निवासी जसनपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली के रूप में हुई। थाना प्रभारी कपिल देव के अनुसार आरोपी को खलासी लाइन से लकड़ी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से दरोगा की वर्दी बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को दरोगा बताकर लोगों को धमकाता था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित