सहारनपुर , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की साइबर अपराध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 लाख 73 हजार रुपये बरामद कर पीड़ित चिकित्सक को दिला दिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंकित जायसवाल, अभय शर्मा और विवेक शर्मा शामिल हैं, जो लखनऊ के निवासी बताए गए हैं।
उन्होने बताया कि पीड़ित चिकित्सक डा. प्रभात वर्मा, निवासी जनकपुरी ने 11 नवंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज का बकाया पैसा वापस दिलाने के नाम पर उनसे 9 लाख 59 हजार 700 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए। कोर्ट के आदेश पर यह राशि पीड़ित चिकित्सक को सौंप दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद स्कोडा कार भी चिकित्सक को सुपुर्द कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित