सहारनपुर , मार्च 03 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकसी के आरोप में दो सगे भाइयों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाजिम और अय्यूब पुत्र कय्यूम निवासी गांव पांडोली, थाना नांगल, तड़के बाइक से जा रहे थे। आसनवाली पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे तेज गति से भागने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित