सहारनपुर , दिसंबर 6 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ दिसंबर को सहारनपुर के प्रगतिशील किसान पद्मश्री चौधरी सेठपाल को सम्मानित करेंगे।

गांव नंदी फिरोजपुर के प्रगतिशील किसान चौधरी सेठपाल को खेती में विविधीकरण के लिए वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। चौधरी सेठपाल ने पत्रकारों को बताया कि नई दिल्ली के होटल ताज प्लेस में एग्रो बिजनेश समिट का आयोजन किया जा रहा है। जहां उनके साथ साथ वर्ष 2019 में कृषि क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए गए प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान को भी कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन देश में कृषि और उससे जुड़े उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने वाली 120 वर्ष पुरानी संस्था प्रोग्रेस हार्मोनी डवलपमेंट चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित