जयपुर , मई 05, -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण को एक मामले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी० (एस०यू०) अजमेर को शिकायत प्राप्त हुई कि परिवादी को राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 (यथा संशोधित 2016) की धारा 28(3) के तहत जारी नोटिस एवं गबन के आरोप का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।
इस पर एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए श्री पीथदान चारण को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित