देवास , फरवरी 13 -- मध्यप्रदेश के देवास जिले की एक प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था में घोटाले के संबंध में आर्थिक अपराध शाखा ने प्रकरण दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था, ग़ाम राजोदा में सन 2016 से लेकर 2019 के कार्यकाल में संस्था के सहायक प्रबंधक महेश जैन, पर्यवेक्षक दिलीप नागर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडी प्रांगण शाखा के प्रबंधक अनिल दुबे और तत्कालीन संस्था की अध्यक्ष, श्रीमती राम कन्या ने साठ गांठ कर, संस्था से सम्बद्ध किसानों के खाते में धोखाधडी कर करीब आठ करोड़ रुपए का घोटाला किया। इसका प़करण आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया है।

ईओडब्ल्यू उज्जैन के अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि इन लोगों ने धोखाधडी से एक करोड़ ग्यारह लाख रुपए तो किसानो के खातों से नकली दस्तखत कर निकाल लिए और पैंसठ लाख रुपए बीमा राशि निकाल ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित