सुपौल, जनवरी 16 -- 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी), वीरपुर ने शुक्रवार को सीमा चौकी नरपतपट्टी के कार्यक्षेत्र में 12 किलोमीटर "अंतर-क्षेत्रक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 45वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री गौरव सिंह ने किया। यह दौड़ सीमा चौकी रानीगंज से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग होते हुए सीमा चौकी नरपतपट्टी में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया, बेतिया, गया एवं मुजफ्फरपुर से आए बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में - आरक्षी इरशाद अंसारी (क्षेत्रक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर) प्रथम आरक्षी उमेश कुमार (क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया) दुसरे और आरक्षी पृथ्वी कोड़ा (क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया) तीसरे स्थान पर रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री सिंह ने सभी प्रतिभागी बल कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट (मेडिकल) नरेश कुमार, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह, सहायक कमांडेंट सुधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित