मुंबई , फरवरी 17 -- बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने पर यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे।

सलमान खान के बाद उनकी बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। परिवार ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित