सिरसा , दिसंबर 27 -- हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने सदैव किसान, कमेरे, गरीब, नौजवान सहित सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सर्वाच्च रखा और हमेशा उनके लिए कार्य किया। यही वजह है कि पूरे देश की राजनीति में उनका एक अलग नाम एवं छवि है।
श्री चौटाला ने आज जिले के गांव पन्नीवाला मोटा में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के न केवल कर्जे माफ किए बल्कि उनकी फसलों के उचित भाव दिलवाए। साथ ही प्रदेश में हरिजनों के लिए गांव गांव चौपालों का निमाज़्ण करवाकर उन्हें सामाजिक रूप से लाभान्वित किया। वृद्धों के लिए पेंशन का प्रावधान एवं घुमंतु जाति के बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन्हें प्रतिदिन स्कूल जाने पर एक रुपया देने, किसानों के खेतों से मंडियों तक फसल ले जाने वाले ट्रेक्टरों को व्यवसायिक वाहनों की श्रेणी से हटवाकर उन्हें गड्डा घोषित करने सहित अनेकानेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया कि समाज का हर वगज़् उससे लाभान्वित हुआ।
श्री चौटाला ने कहा चौधरी देवीलाल ने कभी भी राजनीतिक पदों का लालच नहीं किया और इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री पद ठुकराकर बतौर उपप्रधानमंत्री रहते हुए देशवासियों की सेवा की। वे कहा करते थे राजनीति जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित