रांची , अप्रैल 17 -- झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने आज कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति प्रेम और कृतज्ञता प्रकट करने का त्योहार है।

झारखण्ड विधान सभा में 24 मार्च 2026 को सभा सचिवालय के पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों के द्वारा विधानसभा परिसर में सरहुल मिलन समारोह' का आयोजन किया गया था।

इसी कड़ी में आज सरहुल मिलन समारोह की आयोजन समिति के अनूप कच्छप, बिरसा गाड़ी, निर्मल हेम्ब्रम, तथा नरेन्द्र कुमार उराँव एवं अरविन्द मिंज के नेतृत्व में समिति विधान सभा अध्यक्ष श्री महतो से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उन्हें मोमेंटो भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर रंजीत कुमार प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के उपरांत श्री महतो ने विधान सभा स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पाठकों की उपस्थिति पंजी देखीश्री महतो ने पुस्तकालय की विशिष्ट और महत्वपूर्ण पुस्तकों को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने तथा पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की बात कही और कहा कि ये किताबें हमारे लिए अमूल्य निधि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित