श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा से सटे सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र स्थित हिंदूमलकोट मुर्दाघर में पर्याप्त सुविधाएं न होने से एक 22 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर श्रीगंगानगर जिला अस्पताल तक लाना पड़ा है।
चक 4-सी बड़ी औडकी गांव निवासी दिनेश बावरी की कल शाम नशे की ओवरडोज से मौत हो गयी। परिजनों को वह नहर के किनारे बेहोश हालत में मिला था। वे उसे घर ले आये और अस्पताल लेकर जाने वाले थे कि उसकी घर में ही मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित