अमृतसर , फरवरी 12 -- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर माफी देने की बात कहने और श्री अकाल तख्त साहिब को मात्र एक बिल्डिंग (इमारत) कहने के कथित मामले में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करायी।

इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली कमेटी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाणा, सदस्य रमिंदर सिंह स्वीटा, सुखबीर सिंह कालरा, सुखविंदर सिंह बब्बर तथा पंजाब धर्म प्रचार के प्रमुख मनजीत सिंह भोमा शामिल थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि आज कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में यह शिकायत सौंपी है। इसमें कमेटी ने श्री सरना को पंथ से निष्कासित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित