सरगुजा , मई 01 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 से सटे कुंवरपुर ग्राम के जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे लगभग एक किलोमीटर का वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से क्षेत्र की वन संपदा को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, वहीं पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अज्ञात तत्वों द्वारा जंगल में बार-बार आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि आग लगने वाले क्षेत्र के समीप ही वन विभाग का कार्यालय स्थित है, इसके बावजूद समय पर रोकथाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित