जयपुर , मार्च 20 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा है कि राज्य सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

श्रीमती दिया कुमारी जयपुर में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बिरला सभागार में आयोजित सचेतन समिट में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में सचेतन अपनाना बेहद ज़रूरी है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन बनाए रख सकता है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें और आगे बढ़ने की पहल करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि महिलाएं एक कदम आगे बढ़ेंगी तो सरकार उनके साथ खड़ी होकर पूरा सहयोग करेगी। उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ।

उन्होंने एफएलओ की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन महिलाओं के विकास, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित