नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, जिनके अनुरूप राज्यों को करों में उनका 41 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता रहेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित