चंडीगढ़ , मार्च 09 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में 3309 करोड़ रुपये भेज हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार अपने हर संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री का 'विकसित भारत' का विजन देश और राज्यों के विकास की दिशा तय कर रहा है और हरियाणा सरकार भी उसी दिशा में लगातार काम कर रही है।
विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गयी है। उन्होंने बताया कि 03 मार्च को प्रदेश की 602 गौशालाओं को 68 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
श्री सैनी ने बताया कि 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लगभग 35 लाख महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत 1,357 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में भेजी गई। इसके अलावा आज सामाजिक सुरक्षा और अन्य योजनाओं के तहत 1,884 करोड़ रुपये जारी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित