पटना, नवंबर 19 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है।
श्री चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे।
भाजपा विधायक दल की आयोजित आज की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमनंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं ने उपस्थित विधायकों को धन्यवाद दिया तथा शीर्ष नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित