पटना , मार्च 03 -- िहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है। श्री चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष की बात है।

श्री चौधरी ने श्री नबीन को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी संगठन क्षमता, अनुभव और जनता के प्रति जिम्मेदारी की भावना राज्य और देश दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।उन्होंने राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से घोषित दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।

श्री चौधरी ने कहा कि शिवेश कुमार जनसरोकार से जुड़े जमीनी नेता हैं। पार्टी ने उन्हें उच्च सदन का उम्मीदवार बनाकर सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य दलितों और पिछड़ों की आवाज को सशक्त करना तथा उन्हें सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित