नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है जो समृद्धि, सद्भाव और एकजुटता की भावना को दर्शाता है।

श्री प्रधान आज चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में पोंगल उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और देश भर में पोंगल का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है और यह समृद्धि, सद्भाव तथा एकजुटता की भावना को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित