ग्वालियर , अप्रैल 06 -- महाराष्ट्र की सामाजिक संस्था एम्स (अलायंस ऑफ इन्फ्लुएंसल एंड स्टेटमैन) द्वारा "सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी" थीम पर आयोजित नेशनल लीडरशिप व एक्सीलेंस समिट 2026 में ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ केशव पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ पाण्डेय को स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशेष योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद संध्या राय तथा रवि शंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपिका रेड्डी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस उपलब्धि पर डॉ केशव पाण्डेय को उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित