प्रतापगढ़ , फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के श्री रामलीला समिति पट्टी के संरक्षक एवं समाजसेवी हाजी शहीद खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजी शहीद खान लंबे समय से श्री रामलीला समिति पट्टी से जुड़े रहे। संरक्षक के रूप में उन्होंने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई। रामलीला मंचन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

उनके निधन पर श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समिति पदाधिकारियों ने उनके निधन को क्षेत्र एवं समिति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित