समस्तीपुर , दिसंबर 30 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित एक घर से मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था मे एक महिला का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस शहर के बारह पत्थर मोहल्ला पहुंची और घर से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान शहर के बारह पत्थर निवासी शैलेश पासवान की पत्नी पूनम कुमारी के रुप मे की गई है।
नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित