समस्तीपुर , मार्च 28 -- समस्तीपुर जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत स्थित एक निजी पार्सल कंपनी के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्र में विदेशी शराब बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने कंपनी के वेयर हाउस पर बीती रात छापेमारी की, जहां से तस्करी के लिए लाया गया लगभग 252 लीटर बीयर एवं 62.1 लीटर विदेशी शराब जप्त किया।
इस मामले मे पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित