समस्तीपुर , मार्च 03 -- िहार में समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामलीला चौक के पास मंगलवार की देर शाम ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना मेंबाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद माल वाहक ऑटो रिक्शा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोसित लोगों ने कल्याणपुर-पूसा सड़क को जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित