समस्तीपुर , जनवरी 28 -- बिहार मे समस्तीपुर जिला व्यवहार न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद पूरे न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पाण्डेय ने यहां बताया कि ईमेल के जरिए न्यायालय को बम से उड़ाने देने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल अदालत पहुंची और पूरे परिसर को तत्काल सील कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड की टीम एवं मेटल डिटेक्टर की मदद से अदालत स्थित न्यायाधीशों के चेम्बर और पूरे क्षेत्रों की जांच कराई गई।
एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया है। इस घटना को लेकर न्यायालय परिसर मे घंटों अफरा-तफरी मची रही। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वालों की सधन जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित