समस्तीपुर, फरवरी 24 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्नल के घर में चोरों ने लाखों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अटेरन चौक स्थित सेवानिवृत्त कर्नल राजीव रंजन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

श्री राजीव रंजन ने बताया कि उनकी माँ का इलाज पटना के रूबन हॉस्पिटल मे चल रहा है। उनका घर बंद था। उन्होंने बताया कि आज सुबह पड़ोसी ने उनके घर में चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर मे रखे गोदरेज और लॉकर तोड़ कर उसमें रखें लाखों रूपये मूल्य की कीमती समानों की चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है ।

इस बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित