समस्तीपुर , फरवरी 10 -- िहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक शराब तस्कर के घर पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर करीब 44 लाख रूपया बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सैदपुर बाजार में एक व्यक्ति द्वारा शराब तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की और वहां से लगभग 44 लाख रूपया बरामद किया। हांलाकि छापेमारी में उसके घर से शराब बरामद नहीं किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित