कोण्डागांव , अक्टूबर 23 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की जिलाधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में आगामी धान खरीदी अभियान की समीक्षा की और धान खरीदी कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए।

बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने 15 नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए, विशेष रूप से बाहरी धान की अवैध आवक रोकने के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक पूरा करने और सभी खरीदी केंद्रों पर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगामी राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित