राजगीर , अप्रैल 06 -- बिहार के राजगीर खेल अकादमी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के छठे दिन एक बड़े स्कोर वाले मैच में अरुणाचल प्रदेश ने हिमाचल को 15-2 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की।
आज खेले गए मैचों में डिवीजन 'ए' में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड ने अपने मैच जीते, जबकि डिवीजन 'बी' में दिल्ली, तेलंगाना , कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश ने जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित