अलवर , फरवरी 03 -- राजस्थान में भारत सरकार एवं भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की 2047 की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सबको बीमा अभियान-2047 के तहत अलवर जिले के नौ गांवों को शत-प्रतिशत बीमित गांव घोषित किया गया है। राज्य बीमा एवं जी पी एफ विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर संजीव कुमार दास ने मंगलवार को बताया कि करीब 100 गांव बीमित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचाना था कि बीमा केवल एक आर्थिक साधन नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य की सुरक्षा का सशक्त आधार है।

उन्होंने बताया कि अलवर में जहां एक और 15 अगस्त 2025 को देसूला गांव को देश का प्रथम शत प्रतिशत बीमित गांव घोषित किया गया था, वहीं अब जिले के नौ गांवों को इसमें शामिल किया गया है। डाॅ दास ने बताया कि इन पूर्ण बीमित नौ ग्रामों में भुल्ला का बास, बिचपुरी, पालानखेड़ा, अंतापाड़ा, हनुमंता, कल्याणपुरा, मोरोड़खुर्द, कोड़ालका और लालपुर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित