प्रयागराज , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले में हुए प्रशासन से और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद के बीच विवाद अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। जहां कल देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे थे तो वहीं अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे माता प्रसाद पाण्डेय भी उनसे मुलाकात करने आज उनके शिविर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया और उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। माघ मेला के सेक्टर चार में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर बैठे है शंकराचार्य ने कहा मुझे सभी का सहयोग मिल रहा है।

श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पूरा सनातनी आप के साथ है सभी लोग आप के साथ खड़े है साधु संत भी आप के साथ है। जल्द ही इस पर प्रशासन और सरकार कार्य करे क्योंकि दो दिन बाद बसंत पंचमी का स्नान पर्व होने वाला है जिससे सियासत और साधु समाज उग्र हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित