प्रयागराज, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में बुधवार को हनुमत संग समिति की ओर से विशाल सनातन हुंकार रैली निकाली गई। यह रैली पत्थर गिरजाघर धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सनातन को बचाने के लिए हुंकार भरी।

सुभाष चौराहे पर पहुंचकर सभी लोगों ने एक साथ सामूहिक वंदे मातरम का गान किया। वैश्विक स्तर पर सनातनियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सनातन हुंकार रैली निकाली गई। खास तौर पर पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है,उनकी हत्याएं हो रही हैं, बहू बेटियों पर अत्याचार हो रहा हैृ उसको लेकर हनुमत संग समिति ने सनातन हुंकार रैली के जरिए लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित