पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) , मार्च 06 -- ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट) और लूसी हैमिल्टन (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 198 के स्कोर पर रोक दिया।
डिनर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 14 रन जोड़कर अपने दोनों विकेट गंवा दिये। सायली सातघरे (सात) को सदरलैंड ने आउट किया। इसके बाद 63वें ओवर की चौथी गेंद पर डार्सी ब्राउन ने क्रांति गौड़ (एक) को आउटकर 198 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर दिया। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित