सतना , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के चलते होटल कारोबारियों को लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक मोटल में बीते 10 मार्च से लकड़ी के चूल्हे पर भोजन तैयार किया जा रहा है। इससे होटल संचालन पर असर पड़ रहा है और व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
मोटल के असिस्टेंट मैनेजर सलिल सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण किचन में लकड़ी के चूल्हे का उपयोग करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से इसी व्यवस्था के तहत खाना बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित